करवा चौथ-17 अक्टूबर गुरुवार 2019

 *करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त-17 अक्टूबर-गुरुवार*
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 17 अक्‍टूबर की शाम 06 बजकर 48 मिनट।
चतुर्थी तिथि समाप्‍त: 18 अक्‍टूबर की सुबह  सुबह 07 बजकर 29 मिनट तक।
करवा चौथ व्रत का समय: 17 अक्‍टूबर की सुबह 06 बजकर 27 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक.
कुल अवधि: 13 घंटे  50 मिनट।
पूजा का शुभ मुहूर्त: 17 अक्‍टूबर 2019 की शाम 05 बजकर 46 मिनट से शाम 07 बजकर 02 मिनट तक।
अवधि- 1 घंटे 16 मिनट
*चन्द्रोदय- रात्री 20.34 बजे।*
 
70 साल बाद करवा चौथ पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है।।
करवा चौथ का त्योहार *17 अक्टूबर (गुरुवार)* को पड़ रहा है,इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद अपना व्रत तोड़ती हैं. माना जाता है कि इस दिन अगर सुहागिन स्त्रियां उपवास रखें तो उनके पति की उम्र लंबी होती है और उनका गृहस्थ जीवन सुखी रहता है. ये व्रत सूर्योदय से पहले शुरू होता है जिसे चांद निकलने तक रखा जाता है.
*करवा चौथ पर शुभ संयोग*
इस बार का करवा चौथ का व्रत बेहद खास है। 70 साल बाद करवा चौथ पर इस बार शुभ संयोग बन रहा है. इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग होना,करवा चौथ को अधिक मंगलकारी बना रहा है।
ज्योतिषियों के अनुसार रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी का योग होने से मार्कण्डेय और सत्याभामा योग इस करवा चौथ पर बन रहा है. पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं के लिए ये व्रत बहुत अच्छा है।।
प्रेषित- www.bit.ly/Jyotish4BetterFuture