होलिका दहन 20 मार्च 2019

 💥= *होलिका दहन 20 मार्च,2019,बुधवार*=💥
💥=============================💥
पंचांग के अनुसार इस बार होलिका दहन के दिन भद्रा दशा होने से होलिका दहन का *शुभ मुहूर्त रात 9:15 मिनट से मध्यरात्रि 12:20 मिनट तक रहेगा। *पूर्णिमा तिथि का आरंभ 20 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर होगा।* 
*पूर्णिमा तिथि अगले दिन यानी 21 मार्च को 7 बजकर 10 मिनट तक रहेगी* 
होलिका दहन के दिन हर साल भद्रा लगता है और इस वजह से होलिका दहन की स्थिति भी बन जाती है। दरअसल भद्रा को विघ्नकारक माना जाता है। इस समय होलिका दहन करने से हानि और अशुभ फलों की प्राप्ति होती। इसलिए भद्रा काल को छोड़कर ही होलिका दहन किया जाता है। विशेष परिस्थिति में *भद्रा पूंछ(17.23 से 18.24)* के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।
*होलिका पूजन और महत्‍व* 
होलिका दहन के लिए पूजा करते समय होलिका पर हल्‍दी से टीका लगाएं। इससे घर में समृद्धि आती है। होलिका के चारों ओर अबीर गुलाल से रंगोली बनाएं और उसमें पांच फल, अन्‍न और मिठाई चढ़ाएं। होलिका के चारों ओर 7 बार परिक्रमा करके जल अर्पित करें। होलिका दहन का पर्व पौराणिक घटना से जुड़ा हुआ है। इस दिन बुराई पर अच्‍छाई की जीत हुई थी। भगवान विष्‍णु के भक्‍त प्रह्लाद को होलिका की अग्नि भी जला नहीं पाई थी।
*होली की राख का महत्व*
होली की राख को बहुत ही पवित्र माना जाता है। होली की आग में गेहूं की नई बाली और हरे गन्‍ने को भूनना बहुत ही शुभ माना जाता है। उत्तर भारत के कुछ स्‍थानों पर गेहूं की बाली भूनकर संबंधियों और मित्रों में बांटने की भी परंपरा है। इसे सुख-समृद्धि की कामना के तौर पर देखा जाता है और ईश्‍वर से नई फसल की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है।
*राशि अनुसार करें परिक्रमा*
यदि राशि के शुभ अंक के हिसाब से परिक्रमा की जाए तो ग्रह बाधायें दूर हो सकती हैं। अन्य लाभ भी होते हैं जैसे रुके हुए शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं, धन संबंधि फायदा होगा आैर नव संवत्सर की शुरूआत में आर्थिक कष्टों से मुक्ति मिलने की संभावना बनती है। एेसे में जानें कि किस राशि वाले लोगों को लगानी होंगी कितनी परिक्रमा। मेष राशि वाले लगाये 9 परिक्रमा। वृष राशि वाले को 11 चक्कर लगाने चाहिए। मिथुन राशि वाले को 7 चक्कर लगाने चाहिए। कर्क राशि वालों को 28, सिंह राशि वालों को 21 परिक्रमा, कन्या राशि को 7, तुला राशि को 21 लगाने हैं, जबकि वृश्चिक राशि वालों को 28, धनु राशि वालों को 23, मकर राशि वालों को 15, कुंभ राशि वालों को 25 आैर मीन राशि वालों को 9 परिक्रमा करनी चाहिए।
===============================
प्रेषित- www.bit.ly/Jyotish4BetterLife