शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर

 हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है, इसे साल की सबसे खास पूर्णिमा तिथियों में से एक माना जाता है। इस बार 25 अक्टूबर को पूर्णिमा व्रत, पूजा और चंद्र अर्ध्य रात्री में चांदनी रात में खीर रखना और पूर्णिमा स्नान और दान 26 अक्टूबर को रहेंगा। धार्मिक मान्यता है कि इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी रोशनी को अमृत के समान माना जाता है. यही वजह है कि शरद पूर्णिमा पर खीर बनाकर चांदनी में रखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। शरद पूर्णिमा से ही स्नान और व्रत प्रारंभ हो जाते हैं। माताएँ अपनी संतान की मंगल कामना के लिए देवी-देवताओं का पूजन करती हैं। इस दिन चंद्रमा पथ्वी के बेहद करीब आ जाता है। शरद ऋतु में मौसम एकदम साफ रहता है। इस समय में आकाश में न तो बादल होते हैं और नहीं धूल के गुबार। शरद पूर्णिमा की रात्रि में चंद्र किरणों का शरीर पर पड़ना बहुत ही शुभ माना जाता है।शरद पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस रात मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं, जागकर उनकी आराधना करने वाले भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. 'कोजागरी' शब्द का संबंध 'को जागर्ति' से माना जाता है, जिसका अर्थ है- कौन जाग रहा है?
इसी मान्यता के चलते कई लोग शरद पूर्णिमा की रात जागकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं. घर की साफ-सफाई की जाती है, दीपक जलाए जाते हैं और माता को खीर, मिठाई या अन्य प्रसाद अर्पित किया जाता है। भक्त मां लक्ष्मी से घर में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं.अपने जीवन में चंद्रमा की अनुकूलता बनाए रखने और जीवन में सुख-शांति के लिए आप शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा के मंत्रों का जाप भी कर सकती हैं। 'ॐ सों सोमाय नमः' मंत्र का कम से कम 1108 बार जप अवश्य करें।
महालक्ष्मी का प्रिय मंत्र का जाप करे - ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्यै नमः"