विवाह पंचमी 25 नवंबर 2025

 सनातन शास्त्रों में निहित है कि त्रेता युग में कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान राम और जगत की देवी मां सीता परिणय सूत्र में बंधे थे। इसके लिए हर साल अगहन महीने में विवाह पंचमी मनाया जाता है।
धार्मिक मत है कि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर भगवान श्रीराम और मां जानकी की पूजा करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करें. भगवान राम और माता सीता की तस्वीर या मूर्ति के सामने दीपक जलाएं. तुलसी के पत्ते, फूल, अक्षत और अन्य आवश्यक सामग्री से पूजा करें।
अविवाहित कन्याएं अगर इस दिन श्रीराम और सीताजी की पूजा करती हैं, तो उन्हें मनचाहा और योग्य वर प्राप्त होता है. वहीं, विवाहित स्त्रियों द्वारा इस दिन पूजा-अर्चना करने से दांपत्य जीवन में प्रेम, सौभाग्य और स्थिरता बनी रहती है।
■ राम गायत्री मंत्र: "ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि। तन्नो रामः प्रचोदयात्।
■ सीता गायत्री मंत्र - ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे, भुमिजायै धीमहि तन्नो सीता: प्रचोदयात्। 
■ सुख-शांति के लिए- श्री जानकी रामाभ्यां नमः जय श्री सीता राम श्री सीताय नमः।
■ वैवाहिक जीवन में मधुरता के लिए: श्री जानकी रामाभ्यां नमः"