लोग बड़ी उम्मीद के साथ मनी प्लांट को अपने घर में लगाते हैं, मगर इसके साथ ही कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूर है अन्यथा इसके उल्टे नतीजे भी झेलने पड़ सकते हैं। मनी प्लांट को किस दिशा में लगाना सबसे उचित और फायदेमंद होता है। दक्षिण-
पूर्व दिशा (अग्नि कोण) में लगाएं मनी प्लांट। इसका कारण यह है कि अग्नि कोण के देवता गणेशजी हैं, जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। गणेशजी अमंगल का नाश करने वाले हैं, जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले हैं, यही नहीं, बल्कि बेल और लता का कारण भी शुक्र ग्रह को माना गया है। इसलिए मनीप्लांट को
दक्षिण-पूर्व दिशा (अग्निकोण) में लगाना
सबसे उचित दिशा को माना गया है।