हिंदू पंचांग में भाद्रपद शुक्ल की चतुर्थी 26 अगस्त से 13.54 बजे से आरंभ होगी और 27 अगस्त 15.44 बजे तक हैं।
-गणेश चतुर्थी मुहूर्त-
27 अगस्त को सुबह 11. 23 मिनट से 13. 54 मिनट का समय शुभ है।
मह्त्वपूर्ण बातें-
गणेशजी की मूर्ति अगर दाहिने मुंह की शुभ मानी जाती है।
स्थापना:
मूर्ति को स्थापित करने के लिए एक लकड़ी के पाट पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और गणेशजी को उस पर विराजमान करें।
दिशा:
गणेशजी की मूर्ति का मुख पश्चिम दिशा की ओर होना चाहिए।
नियम:
गणेश स्थापना के दौरान, घर में किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन न बनाएं और सात्विक भोजन करें।
भोग:-
गणेशजी को लड्डू और केले का भोग अवश्य लगाएं।
गणेशजी की मूर्ति को एक बार स्थापित करने के बाद, उसे विसर्जन तक नहीं हिलाना चाहिए।
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए गन्ने के रस से अभिषेक करें, धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से विघ्नहर्ता प्रसन्न होते हैं। साथ ही सभी कामों में सफलता प्राप्त होती है।