08 अगस्त को भद्रा का साया है। 08 अगस्त को भद्रा दोपहर 14. 12 मिनट से 09 अगस्त को मध्य रात्रि 01 बजकर 52 मिनट तक है। वहीं 09 अगस्त को दिन में भद्रा का साया नहीं है।
पूर्णिमा तिथि आरंभ- 8 अगस्त दोपहर 15.14 से और
पूर्णिमा तिथि 09 अगस्त को दोपहर 13.24 मिनट पर समाप्त होगी। इसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इसलिए 09 अगस्त को राखी बांधने का मुहूर्त 9 अगस्त सुबह 05.21 से दोपहर 13.24 तक है।