देवशयनी एकादशी 6 जुलाई

 5 जुलाई को आषाढ़, शुक्ल एकादशी तिथि शाम 06:58  से प्रारंभ , जिसका समापन 6 जुलाई को रात 09:14 बजे होगा। 
उदया तिथि के अनुसार, देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई को रखा जाएगा।
देवशयनी एकादशी के दिन चातुर्मास की भी शुरुआत होती है और हिंदू धर्म में चातुर्मास के 4 महीने बहुत ही शुभ माने जाते हैं. मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में 4 महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और भागवत पुराण के हिसाब से पाताल लोक में शयन करते हैं और फिर प्रबोधिनी एकादशी (कार्तिक शुक्ल एकादशी) को जागते हैं। इन चार महीनों को देवताओं का विश्राम काल कहा जाता है। इस दौरान विवाह, गृह प्रवेश, यज्ञादि मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं।