सूर्य ग्रहण 29 मार्च 25

 साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च शनिवार के दिन लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर 14.20 पर होगा मध्य 16.17 और शाम  18.16 पर ग्रहण समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देने वाला है। जिस वजह से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। बता दें कि ग्रहण के आरंभ से 12 घंटे पहले सूर्यग्रहण लग जाता है। भारतीय समय अनुसार, इस ग्रहण का सूतक काल 28 मार्च की मध्य रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर लग जाएगा।साल का पहले सूर्य ग्रहण एशिया, अफ्रीका, यूरोप, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। हालांकि, भारत के किसी भी हिस्से में यह सूर्य ग्रहण दृश्य नहीं होगा।
सूर्य ग्रहण के दौरान ( स्नान करके) सूर्य देव के 108 नामों का जाप भी किया जा सकता है।
सूर्य ग्रहण के बाद सुख शांति हेतू चना, गेहूं, गुड़, दूध, फल और दाल लाल वस्त्र आदि का दान करें।  
राहु केतु का प्रभाव कम करने हेतू जूतों का दान करें। 
प्रतिष्ठा और पद हेतू पके केले और पपीते का दान करें।
अमावस आरंभ- 19.56 (28 मार्च)
अमावस समाप्त-16.27 (29 मार्च)