महा कुम्भ प्रयाग राज 2025

 महाकुंभ मेला महा पर्व जो 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज , उत्तर प्रदेश , भारत में त्रिवेणी संगम पर आयोजित होने वाला है। कुंभ मेले का यह 'भव्य' संस्करण कुंभ मेला 144 साल में एक बार होने वाला आयोजन है।यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा यानी 13 जनवरी 2025 से होगी। महाकुंभ प्रयागराज शहर के त्रिवेणी संगम गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम पर आयोजित किया जाता है।
ज्योतिष के मुताबिक, महाकुंभ पर 144 साल बाद सूर्य, चंद्रमा, शनि और बृहस्पति की स्थिति एक साथ शुभ बन रही है। इसके साथ ही पूर्णिमा, रवि योग और भद्रावास योग भी बन रहा है। यह संयोजन समुद्र मंथन के समय भी हुआ था, इसलिए इसे बेहद पवित्र और शुभ माना जा रहा है। बता दें कि महाकुंभ तब होता है जब देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में और ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में होते हैं। इस दौरान बृहस्पति की दृष्टि सूर्य पर पड़ती है, जिससे यह समय बहुत शुभ हो जाता है। हर 12 साल में बृहस्पति अपनी 12 राशियों की यात्रा पूरी कर वृषभ राशि में लौटते हैं, तब महाकुंभ का आयोजन होता है। लेकिन जब यह चक्र 12 बार पूरा होता है यानी 144 साल बाद, तब पूर्ण महाकुंभ होता है।
जब 11 पूर्ण कुंभ हो जाते हैं तब 12वें पूर्ण कुंभ को महाकुंभ कहा जाता है, जो 144 साल में एक बार लगता है। इसके चलते इसे 'भव्य कुंभ' भी कहा जाता है,यानी साल 2025 में लगने वाला महाकुंभ 144 सालों बाद आया है, यही वजह है कि इसे बेहद खास माना जा रहा है।
महाकुंभ 2025 के शाही स्‍नान की तिथियां-
13 जनवरी : शाही स्‍नान की शुरुआत 13 जनवरी से होगी। इस दिन पौष पूर्णिमा रहेगी।
14 जनवरी : मकर संक्रांति पर भी शाही स्‍नान का आयोजन किया जाएगा।
29 जनवरी : इस दिन मौनी अमावस्‍या रहेगी। इस दिन भी शाही स्‍नान होगा।
03 फरवरी : इस दिन वसंत पंचमी पर भी शाही स्‍नान का लाभ उठा सकते हैं।
04 फरवरी : अचला सप्‍तमी पर भी शाही स्‍नान होगा।