9 अप्रैल-हिन्दू नव वर्ष 2081 का आरंभ

 दिनांक- 9 अप्रैल,मंगलवार 2024 चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा के दिन हिन्दू नव वर्ष 2081 ( पिंगल- संवत्सर नाम) की शुरुआत हो रही हैं। 
ये दिन (प्रतिपदा/गुड़ीपाडवा) क्यों महत्त्वपूर्ण हैं हिन्दू धर्म में, कुछ ज्योतिषीय और शास्त्रीय जानकारी जानते हैं। 
1. राजा विक्रमादित्य ने इस दिन अपने खगोल शास्त्रियों के साथ अंग्रेजी कलेंडर के 59 साल पहले (59 BC) हिन्दू पंचांग के निर्माण कार्य की शुरुआत की। 
2. भारत सरकार के राष्ट्रीय पंचांग शक संवत का आरंभ इसी दिन हुआ ।
(आज से शालिवाहन शक संवत-1946 का आरंभ)
3. आज के दिन सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि के निर्माण का कार्य
 शुरू किया ( ब्रह्म पुराण से)
4. 14 वर्षों के वन वास के बाद भगवान राम के राज्याभिषेक का दिन । 
5. इसी दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया। 
6. महाराज युधिष्ठिर के राज्याभिषेक का दिन भी यही हैं। 
7. स्वामी दयानन्द सरस्वतीजी ने आज के दिन " आर्य समाज " 
की स्थापना की थी।
8. सिंधी समाज बंधुओं के श्रीझूलेलालजी (जिन्हें भगवान वरुणदेव का 
अवतार माना जाता है।) का प्राकट्य दिवस-चेटी चंड के रूप मे मनाते हैं।
9. शक्ति और भक्ति पर्व नवरात्री के त्यौहार का पहला दिन। 
10. हिन्दू धर्म के साढे तीन अबूझ  मुहूर्त में से एक मुहुर्त गुड़ी पाडवा।
11.इसी दिन भगवान राम ने राजा बाली का वध किया 
12. महाराष्ट्र का (गुड़ी पाडवा ) बडा त्यौहार और जिसे मराठी बंधु 
बडे उत्साह और भक्ति के साथ नव वर्ष के रूप में मनाते हैं।