धनतेरस शब्द को धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, जिसका अर्थ है धन या पैसा और तेरस का अर्थ है तेरह, क्योंकि यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के तेरहवें दिन मनाया जाता है। धनतेरस 2023 10 नवंबर,शुक्रवार 2023 को मनाया जाएगा।
तेरस आरंभ- 12.37 से ( 10 नवंबर)
तेरस समाप्त- 13.58 तक (11 नवंबर)
इस दिन शुभ मुहूर्त में सोना, चांदी, पीतल की वस्तुएं, मकान, वाहन, घर के जरूरत के सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 47 मिनट से रात 07 बजकर 47 मिनट तक है।
धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया जरूर घर ले आएं। मान्यता है इससे धन की कभी कमी नहीं होती है।
-धनतेरस पर जलाते हैं यम का दीया- धनतेरस की देर रात को एक दीया और जलाना चाहिए, जिससे अकाल मृत्यु को भी टाला जा सकता है. घर के किसी भी बुजुर्ग द्वारा इसे जलाकर घर के बाहर रखा जाता है. इसे यम का दीया कहा जाता है. इसमें चार बत्ती होनी चाहिए और सरसों के तेल से इसे जलाकर आप घर के बाहर रख सकते हैं।