भारत में चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को विरल छाया प्रवेश 23.32 को, ग्रहण- स्पर्श रात 01.05 पर शुरू होगा और देर रात मोक्ष 02.23 पर खत्म होगा, निर्गम रात्री 03.56 को होगा ।
चंद्र ग्रहण में सूतक काल शाम 16.05 ( 28 अक्टूबर) को शुरू हो जाता है,
जो ग्रहण समाप्ति पर ही खत्म होगा।
चंद्र ग्रहण के समय सफेद चीजों जैसे कि चावल, दूध, शक्कर, सफेद फूल, सफेद कपड़े आदि का दान करना चाहिए।इन चीजों के दान से नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है।
ग्रहण का प्रभाव- राशि-मेष वृष कन्या मकर पर अशुभ और सिंह तुला धनु मीन पर सामान्य और मिथुन कर्क वृश्चिक कुम्भ पर शुभ होगा।
शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर को हैं लेकिन चंद्र ग्रहण की वज़ह से चंद्र पूजा, लक्ष्मी पूजा और खीर रखना ग्रहण के बाद ( 02.23 रात्री 29 अक्टूबर) ही शुभ होगा।
शरद पूर्णिमा पर सत्यनारायण पूजा मुहूर्त सुबह 07.54 - सुबह 09.17 (28 अक्टूबर )