सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर, शनिवार के दिन लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत रात 08 बजकर 34 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन रात 02 बजकर 25 मिनट पर हो जाएगा। क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगा।इसे उत्तरी अमेरिका, कनाडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास, आदि जगहों पर देखा जा सकेगा. भारत में ये नहीं दिखेगा।
सूर्य ग्रहण के बाद दान करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है। ग्रहण के बाद आप तांबे के बर्तन, गेहूं, सूत (रुई), चना, नमक, गुड़ आदि चीजों का दान करना चाहिए। साथ ही गरीब व जरूरतमंद को भोजन करवा सकते हैं।