-देव दिवाली-पूर्णिमा और चन्द्र ग्रहण-
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पूर्णिमा आरंभ-16.18 से (7 नवंबर)
पूर्णिमा समाप्त- 16.34 (8 नवंबर)
देव दीवाली - 7 नवंबर को होगी।
पंचांगानुसार इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 8 Nov. को लगने जा रहा है। जिस वजह से देव दीपावली पर्व एक दिन पहले मनाया जाएगा।
देव दीपावली पर दीपदान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करने व दीपदान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है।
चंद्र ग्रहण- 8 नवंबर मंगलवार
~~~~~~~~~~~~~~~~
दुनिया में चन्द्र ग्रहण की शुरुआत 14.39 पर हो जायेंगी लेकिन भारत में ये ग्रहण (चंद्रोदय के समय) यानि 17.29 से लगेगा और समाप्ति- 18.18 पर होगी।
ग्रहण का सूतक 9 घंटे पूर्व (08.29 से) लगेगा।
चंद्रग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ख्याल
1. चंद्रग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति में रोग आदि बढ़ जाता है।
2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नही जाना चाहिए। इस समय किसी भी नुकीली और धारदार चीज के इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
3. चंद्रग्रहण काल के समय पूजा अर्चना नहीं करनी चाहिए।लेकिन, आप अपने मन मन में अपने इष्ट देव की पूजा कर सकते हैं।
4. चंद्रग्रहण के बाद पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें और इसके बाद दान करें। दान करना बहुत शुभ माना जाता है।